ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे शख्स की बेरहमी से पिटाई, लड़की के परिजनों ने बांधकर पीटा

NALANDA: नालंदा में एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने किशोर को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और उसके बाद हाथ पैर बांधकर उसे कड़ी धूप में छोड

बिहार: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे शख्स की बेरहमी से पिटाई, लड़की के परिजनों ने बांधकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने किशोर को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और उसके बाद हाथ पैर बांधकर उसे कड़ी धूप में छोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सारे थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


दरअसल, पीड़ित किशोर का बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव का रहना वाला है। गांव से दो किलोमीटर दूर रहने वाली लड़की के साथ पिछले एक साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के बुलाने पर किशोर उसके घर पहुंच गया था। लड़की के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इसके बाद परिजनों ने लड़के की बेरहमी से पिटाई की।


पिटाई के बाद लड़की के परिजनों ने लड़के का हाथ पैर बांध दिया और उसे कड़ी धूप में गली में लाकर छोड़ दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को अपने साथ थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने लड़के को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष की तरफ से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के साथ एक्शन लिया जाएगा।