ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना पड़ा भारी, बदमाशों ने युवक पर कर दिया एसिड अटैक

HAJIPUR: हाजीपुर में एक युवक पर एसिड से हमला कर देने का मामला प्रकाश में आया है एसिड अटैक के कारण गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी इमरजेंसी अस्पताल में भर्त

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना पड़ा भारी, बदमाशों ने युवक पर कर दिया एसिड अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर में एक युवक पर एसिड से हमला कर देने का मामला प्रकाश में आया है एसिड अटैक के कारण गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बोलेरो का चालक बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच कर घायल का फर्द बयान दर्ज किया है। घटना के पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरवाड़ा गांव की है।


बताया जा रहा है कि सिमरबाड़ा गांव निवासी चंदेश्वर शर्मा के पुत्र धर्मेंद्र कुमार गांव से बारात लेकर टेकनारी गांव में गया था। देर रात लौटने के बाद वह गाड़ी को मालिक के घर छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था, तभी उसे किसी ने फोन कर घर के पास ही मस्जिद के पास बुलाया। वह मस्जिद के पास पहुंचा जहां पहले से एक लडक़ी किसी दूसरे लड़के के साथ खड़ी थी। लड़की से बात करने के दौरान ही वहां मौजूद युवक ने धर्मेंद्र के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और दोनों युवक-युवती मौके से फरार हो गए।


धर्मेंद्र के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए और घायल को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। यहां से उसे परिजनों ने निजी इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवक का बयान दर्ज करने के बाद मामले के जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता