ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार : घर के अंदर लटका मिला कपड़ा दुकानदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

KAIMUR : बिहार के कैमूर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 10 में एक कपड़ा दुकानदार का शव आज सुबह घर के अंदर फंदे से लटका हुआ देखा गया। जिस

बिहार : घर के अंदर लटका मिला कपड़ा दुकानदार का शव,  जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KAIMUR : बिहार के कैमूर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 10 में एक कपड़ा दुकानदार का शव आज सुबह घर के अंदर फंदे से लटका हुआ देखा गया। जिसके बाद मकान मालिक द्वारा इसकी सूचना मोहनिया थाने को दी गई। उसके बाद सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया।


वहीं,मृतक रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के चोर बड्डी आलमपुर गांव के हरि नारायण जायसवाल का 35 वर्षीय पुत्र रामानंद जायसवाल बताया जा रहा है। जो मोहनिया शहर में कपड़ा का दुकान खोलकर यही रहा करता था। आज सुबह जब मकान मालिक अपने घर पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने लगे तो दरवाजा बंद मिला। जब दरवाजे के ऊपर से जाकर देखा तो फंदे से लटका हुआ शव देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दिया।


उधर, इस मामले की जानकारी देते हुए मोहनिया थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया घर के अंदर फंदे से लटकते हुए शव के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस जब यहां पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था। ग्राइंडर मशीन की सहायता से दरवाजे के ताले को काटा गया और फिर दरवाजा को खुलवाकर जब अंदर पहुंचे।  हम लोग तो देखें छत के ग्रिल से एक युवक का शव लटक रहा था। 


जिसके बाद ताला को काटकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया फिर भी नहीं खुला तो दरवाजा और दीवाल के बीच जो गैप था उसके अंदर से एक व्यक्ति को अंदर भेजा गया और दरवाजा खुलवाया गया। पुलिस पूरे मामले पर जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया है।