ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली बुजुर्ग की जान

JEHANABAD: जहानाबाद में पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग शख्स की पीट-पीटकर जान ले ली। जमीन के बंटवारे को लेकर व

बिहार: पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली बुजुर्ग की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग शख्स की पीट-पीटकर जान ले ली। जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था और इसे सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी। घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के चिकसौरा गांव की है।


मृतक की पहचान चिकसौरा गांव निवासी 60 वर्षीय साधु शरण सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को साधु शरण सिंह का देवचरण सिंह से जमीन का विवाद हो गया था। विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई थी। मारपीट में साधु शरण सिहं की पत्नी इंदू देवी समेत खई लोग घायल हो गए थे। 


इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में मामला दर्ज कराया था। इसी मामले को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान साधु शरण सिंह को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया।


इलाज के लिए उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।