ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार में दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी की हत्या, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पास से 60 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना

बिहार में दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी की हत्या, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पास से 60 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना संझौली थाना क्षेत्र के अमैंठी की है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक फाइनेंस कर्मी की पहचान भोजपुर के चांदी थाना स्थित भदवल गांव का निवासी योगेंद्र राय के बेटे ऋषि कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक ऋषि कंपनी की मीटिंग में शामिल होने के लिए नोखा गया था। मीटिंग खत्म होने के बाद वह 60 हजार रुपए लेकर वापस भोजपुर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे घेर लिया। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी और 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने वारदात की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता