ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

बिहार : दूसरी शादी करने पहुंचा था युवक, बच्चों को लेकर मंडप में पहुंच गई पत्नी

ARRAH : बिहार के आरा से एक अजीब मामला सामने आया है. बता दें यहा दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे की उसकी पहली पत्नी ने जमकर धुनाई कर दी. महिला सरेआम युवक की चप्पल से पिटाई की. और तो औ

बिहार : दूसरी शादी करने पहुंचा था युवक, बच्चों को लेकर मंडप में पहुंच गई पत्नी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARRAH : बिहार के आरा से एक अजीब मामला सामने आया है. बता दें यहा दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे की उसकी पहली पत्नी ने जमकर धुनाई कर दी. महिला सरेआम युवक की चप्पल से पिटाई की. और तो और बनीं दुल्हन और लड़की पक्ष के लोगों को भी जमकर खरी खोटी सुनाई. वहीं लड़की वाले दुल्हे की पहली शादी की बात जानकर दंग रह गए. 


बता दें  मामला नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर का है. जहां सोमवार की रात आयर-बलिगांव निवासी शिव शर्मा का पुत्र सिरमन शर्मा शादी करने आया था. विश्वकर्मा मंदिर में बैंड-बाजा के साथ धूमधाम से हो रही थी. तभी अचानक दूल्हा की पहली पत्नी सिमरन अपने बच्चों को लेकर पहुंच गई. दूल्हा बना बैठा पति अपने अपनी पत्नी को देखा तो उसके होश उड़ गए. वो कुछ समझ पाता इससे पहले पहली पत्नी ने उसकी धुनाई कर दी. वो इतने गुस्सें में थी कि पहले चप्पल से जमकर पीटा फिर उसके बाल खिंच कर पीटा. और वहां मौजूद लड़की वाले उसे समझाने गए तो उन्हें भी भला बुरा कहा. स्थानीय लोगों ने महिला को समझा बुझाकर शांत करवाया गया.

वहीं महिला का कहना है, 'सिमरन शर्मा से 8 साल पहले शादी हुई थी. शादी से दो बच्चे भी हुए. वह बिना तलाक लिए और बिना कोई सूचना दिए चोरी-छिपे विश्वकर्मा मंदिर में दूसरी शादी कर रहा था। इसकी सूचना एक रिश्तेदार से मिली थी.'


स्थानीय लोगों का कहना है, 'संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा रामपुर निवासी राजेश्वर शर्मा की पुत्री संगीता कुमारी से बड़े धूमधाम से सिरमन शर्मा दूसरी शादी कर रहा था. लड़की के परिवार वालों को यह भनक भी नहीं थी कि जिससे अपनी बेटी की शादी कर रहे हैं वो पहले से शादी-शुदा है. बड़े ही अरमानों से अपनी बेटी को देने के लिए शगुन और सज्जो-समान गाड़ी में भरकर मंदिर आए थे, तभी पूरा मामला ही पलट गया और उनके इन अरमानों पर पानी फिर गया.'

टैग्स