ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार : डबल मर्डर से सनसनी, पहले लोहे की रॉड से पीटकर मां की ली जान; फिर भतीजे को तीसरी मंजिल से फेंका

BUXER : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जहां लूट, छिनतई, हत्या की खबरें निकल आकर सामने नही

बिहार : डबल मर्डर से सनसनी, पहले लोहे की रॉड से पीटकर मां की ली जान;  फिर भतीजे को तीसरी मंजिल से फेंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXER : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जहां लूट, छिनतई, हत्या की खबरें निकल आकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रही है। जहां पारिवारिक विवाद  के कारण एक युवक ने अपनी मां और भतीजे की हत्या कर डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर में पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी मां और भतीजे की हत्या कर दी है। जिसके बाद इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया है। 


बताया जा रहा है कि, युवक ने किसी पारिवारिक विवाद से नाराज होकर सबसे पहले लोहे की रॉड से मारकर अपनी मां की हत्या कर डाली। उसके बाद गुस्से में आकर उनसे अपने मकान की तीसरी मंजिल से भाई के बेटे को नीचे फेंक दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी दौरान शोर - गुल सुनकर आस - पास के लोग वहां इकट्ठा हुए और इस घटना के बारे में पुलिस टीम को सुचना दिया। 


इधर, इस पुरे मामले को लेकर पुलिस टीम का कहना है कि, फिलहाल दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। युवक ने  लोहे की रॉड से मारकर पहले मां की जान ले ली। इसके बाद भतीजे को भी मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सुचना मिलने के बाद एसपी मनीष कुमारखुद घटनास्थल पर पहुंचे हैं।