ब्रेकिंग
बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिर

बिहार: दोस्तों के साथ खेल रही नाबालिग के साथ रेप की कोशिश, विरोध किया तो मनचले ने पीट-पीटकर किया घायल

JAMUI: जमुई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपनी सहेली के खेल रही नाबालिग लड़की के साथ एक बदमाश ने रेप की कोशिश की है। आरोपी लड़की को उठाकर तालाब के किनारे ले गया और उसके स

बिहार: दोस्तों के साथ खेल रही नाबालिग के साथ रेप की कोशिश, विरोध किया तो मनचले ने पीट-पीटकर किया घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपनी सहेली के खेल रही नाबालिग लड़की के साथ एक बदमाश ने रेप की कोशिश की है। आरोपी लड़की को उठाकर तालाब के किनारे ले गया और उसके साथ रेप करने की कोशिश की। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बूरी तरह से घायल कर दिया। घटना सिमुलतला थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग बच्ची अपनी तीन सहेलियों के साथ तालाब किनारे खेल रही थी। इसी बीच उसकी दो सहेलियां अपने घर चली गईं, तभी पीछे से गांव का एक लड़का वहां आया और उसे पकड़कर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप करने की कोशिश की। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा। इतने से भी जब उसका मन नही भरा तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। लड़की के बेहोश होने के बाद आरोपी उसे मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गया।


घटना के बाद नाबालिग कई घंटे लहूलुहान अवस्था में वहीं पड़ी रही और जब उसे होश आया तो वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के द्वारा घटना की सूचना सिमुलतला पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए झाझा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 


परिजनों ने गांव के ही मतलू तुरी के बेटे ननकु तुरी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पूरे मामले पर सिमुलतला थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा मामले की जानकारी मिली है। घायल लड़की को परिजनों के द्वारा थाना लगा गया था। इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता