ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: गोली खेलने के विवाद में मारपीट और फायरिंग, युवक को लगी गोली, 6 लोग बुरी तरह घायल

HAJIPUR: वैशाली में बच्चों के बीच गोली खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई है। इस घटना में एक युवक को गोली लगी है जबकि मारपीट में 6 लोग गंभी

बिहार: गोली खेलने के विवाद में मारपीट और फायरिंग, युवक को लगी गोली, 6 लोग बुरी तरह घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली में बच्चों के बीच गोली खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई है। इस घटना में एक युवक को गोली लगी है जबकि मारपीट में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए राघोपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने गोली लगने से घायल हुए युवक को बेगतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र स्थित हेतमपुर गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, मारपीट में एक पक्ष के चार जबकि दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अजब राय एवं नवल राय के बीच बच्चों के साथ गोली खेलने को लेकर विवाद बीते शुक्रवार को हुआ था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच शनिवार की सुबह गोलीबारी एवं मारपीट की घटना हुई। जिसमें नवल राय पक्ष के चार व्यक्ति जबकि अजब राय एवं उनके भाई अमरनाथ राय गंभीर रूप से घायल हो गए। अजब राय को दो गोली लगी है।


वहीं अमरनाथ राय का बदमाश ने गरासा से हाथ काट दिए। दूसरे पक्ष के नवल राय मनीष कुमार समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया आपसी विवाद को लेकर गोली चली है एक व्यक्ति को गोली लगी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता