ब्रेकिंग न्यूज़

PBKSvsRCB: अंतिम चार ओवर में मात्र एक बाउंड्री, भुवी-हेजलवुड की जोड़ी के सामने नतमस्तक हुए पंजाब के बल्लेबाज बिहार में 2800 आयुष चिकित्सकों की होगी शीघ्र बहाली, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया ऐलान Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, EC जल्द शुरू करेगा BLA-2 के लिए विशेष प्रशिक्षण शादी में सियासत का तड़का: लालू यादव के गाने पर वरमाला के बाद अचानक झूमने लगा दूल्हा, अपनी शादी को बना लिया यादगार Anupama Yadav: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Anupama Yadav: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Bihar News: भूमि विवाद में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में हड़कंप के बाद कई गिरफ्तारियां Dhanush: धनुष की फिल्म के सेट पर लगी भीषण आग, राख में तब्दील हुआ सब कुछ Bihar News: क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंची समाजसेविका सोनाली सिंह, खिलाड़ियों को किया सम्मानित Bihar News: बिहार के इन 59 उत्पादों को जल्द मिल सकता है GI Tag, लिस्ट में लिट्टी-चोखा से लेकर और भी बहुत कुछ

बिहार : दामाद को दहेज़ में नहीं मिला बुलेट तो कर दिया ये कांड, अब हॉस्पिटल में जमकर चले लाठी -डंडे

बिहार : दामाद को दहेज़ में नहीं मिला बुलेट तो कर दिया ये कांड, अब हॉस्पिटल में जमकर चले लाठी -डंडे

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश दहेज प्रथा के सख्त खिलाफ है। सीएम कई दफा यह कह चुके हैं, दहेज लेकर शादी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।लेकिन, इसके बाबजूद अब उनके ही गृह जिले से एक दहेज से जुड़ा हुआ मामला निकल कर सामने आया है। जिसमें एक महिला की हत्या कर दी गयी है।  यह मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के बालचंद बिगहा गांव का बताया जा रहा है। 


दरअसल, बालचंद बिगहा गांव में रविवार को दहेज के लिए विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट होने लगी। लात-घूंसे और ईंट की बरसाने लगे। इस घटना से अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक्शन लेते हुए मामले को शांत करवाया। 


बताया जाता है कि, दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी  इंद्रदेव यादव ने  2010 में उन्होंने बेटी की शादी की थी। कुछ साल उसकी गृहस्थी ठीक चली। उसे 4 साल की एक बेटी है। इसके बाद  इधर कुछ माह से दामाद दहेज में बुलेट की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। अब  सुबह में ग्रामीणों ने कॉल करके हत्या की सूचना दी। इसके बाद मायके के परिजन बेटी के घर पहुंचे। जहां उन्हें अंशु की लाश मिली। पति व अन्य ससुराली परिवार गांव से फरार था। 


इधर, इस घटना को लेकर नूरसराय  थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी। फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर नहीं दर्ज करवायी गयी है। शिकायत दर्ज करने के बाद आगे की  कार्रवाई की जायेगी। मृतका बालचंद बिगहा गांव निवासी रविंद्र प्रसाद की 30 वर्षीया पत्नी अंशु देवी है।