ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

बिहार: दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

SASARAM: बड़ी खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के डेहरी रोड की है। यहां अपराधियों ने एक माइक्रो फाइनें

बिहार: दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बड़ी खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के डेहरी रोड की है। यहां अपराधियों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर 6 लाख 19 हजार रुपए लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई।


बताया जा रह है कि बिक्रमगंज बाजार में स्थित भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड नामक कंपनी के कार्यालय में दिनदहाड़े 6 की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे तथा कार्यालय में मौजूद सभी 5 कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और कार्यालय में रखे 6 लाख से अधिक रुपए लूटकर फरार हो गए। भागने के दौरान अपराधियों ने एक महिला ग्राहक से भी करीब 35 हजार रुपए लूट लिये। 


फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि सभी लुटेरे हथियारों से लैस थे लूट का विरोध करने पर उन्होंने कार्यालय में मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट भी की। घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रमगंज डीएसपी शशि भूषण सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता