ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार: डीएवी स्कूल के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत, कमरे में शव मिलने से सनसनी

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से सामने आ रही है, जहां डीएवी स्कूल के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत होने से हड़कंप मच गया है। छात्र का शव उसके घर में कमरे से बरामद किया गया है। 16 साल के

बिहार: डीएवी स्कूल के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत, कमरे में शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से सामने आ रही है, जहां डीएवी स्कूल के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत होने से हड़कंप मच गया है। छात्र का शव उसके घर में कमरे से बरामद किया गया है। 16 साल के छात्र की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
 
 

मृतक छात्र की पहचान मेहसौल ओपी क्षेत्र के शांतिनगर निवासी 16 वर्षीय पियूष राज के रूप में हुई है, जो डीएवी स्कूल में 8वीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि पीयूष की मां शांतिनगर गली नंबर 8 में किराए के मकान में रहती है। पीयूष की मां स्कूल चली गई और लौट कर घर आई तो देखा की उसके बेटे की डेड बॉडी कमरे में पड़ी हुई थी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बेटे की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता