ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार : दलित परिवार पर टूटा दबंगों का कहर, सूद के पैसे नहीं लौटाने पर छठ व्रती महिला को घर में घुसकर पीटा

HAJIPUR : वैशाली में एक दलित परिवार पर दबगों का कहर बरपा है। दबंगों ने सूद के पैसे नहीं देने पर एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों की बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला अपने घर में

बिहार : दलित परिवार पर टूटा दबंगों का कहर, सूद के पैसे नहीं लौटाने पर छठ व्रती महिला को घर में घुसकर पीटा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR : वैशाली में एक दलित परिवार पर दबगों का कहर बरपा है। दबंगों ने सूद के पैसे नहीं देने पर एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों की बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला अपने घर में छठ का प्रसाद बना रही थी, तभी दबंग घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। घटना महनार थानाक्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल गांव की है।


दरअसल, बासुदेवपुर चंदेल गांव में बदमाशों ने दलित महिला और उसके परिजनों की बेरहमी से पिटाई कर दी है। पीड़िता अपने घर पर चैती छठ को लेकर प्रसाद बना रही थी। तभी गांव का दबंग महिला के घर पहुंचा और 70 हज़ार रुपए की मांग करने लगा। महिला ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। जब महिला के बेटे ने इसका विरोध किया तो उसने उसके बेटे पर चाकू से वार कर दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। मारपीट में छठ व्रती महिला और उसकी बहू भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।


घायल महिला की पहचान बासुदेवपुर चंदेल पंचायत वार्ड संख्या- चार निवासी जगदेव दास की पत्नी रंजू देवी और उसकी बहू मधु दास है। आरोपी उसी गांव का रहने वाला जयशंकर कुमार सिंह है। रंजू देवी ने जयशंकर से कर्ज के तौर पर 10 हज़ार रुपए लिए थे। उसके बदले महिला से आरोपी सूद समेत 90 हज़ार रुपए वसूल कर चुका है। इसके बावजूद और 70 हज़ार रुपए की मांग कर रहा है। 


पैसे नहीं देने पर आरोपी ने महिला और उसकी बहू के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए दोनों सास-बहू को जंदाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे आरोपी चाकू लेकर महिला और उसके परिजनों को धमकाता हुआ दिख रहा है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता