ब्रेकिंग
Bihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशी

बिहार : डायरिया का प्रकोप! भाई-बहन की मौत, मां की भी हालत नाजुक; कई ग्रामीण बीमार

ROHTASH : बिहार में भीषण गर्मी के बीच अब एक बार फिर डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां डायरिया के कारण एक

बिहार : डायरिया का प्रकोप! भाई-बहन की मौत, मां की भी हालत नाजुक; कई ग्रामीण बीमार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTASH : बिहार में भीषण गर्मी के बीच अब एक बार फिर डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां डायरिया के कारण एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही इन बच्चों की मां भी बुरी तरह से बीमार बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, संझौली के सोनी गांव में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक भाई और बहन की हालत नाजुक बनी हुई हैं। मासूमों की मां की भी हालत चिंताजनक है। इस गांव में 12 से अधिक ग्रामीण भी बीमार हैं। गांव में अचानक हो रही मौत से लोगों में दहशत कायम है। वहीं, यह बताया जा रहा है कि लोग डायरिया की वजह से बीमार पड़ रहे हैं।


बताया जा रहा है कि, दोपहर में बीडीओ सरफराजूदिन के निर्देश पर पहुंची मेडिकल टीम ने दोनों बीमार बच्चों को अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज भेजवाया। वहीं, बीमार ग्रामीणों का इलाज संझौली और बिक्रमगंज के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। गांव में पहुंची मेडिकल की टीम इसे डायरिया बता रही है। गांव के बच्चे अधिक बीमार हो रहे हैं। सबसे अधिक मासूमों को ही उल्टी और दस्त की शिकायत है।


इधर, मृतक सोनी का जुड़वा भाई शिवशंकर और चार साल की खुशी को भी दस्त की शिकायत है। पीएचसी के प्रभारी डॉ सुधीर कुमार, डॉ सागर कुमार के साथ पहुंची मेडिकल टीम बीमार बच्चों का इलाज कर रही है। सिविल सर्जन सीएस केन तिवारी के निर्देश पहुंची मेडिकल टीम ने बीमार बच्चों का प्राथमिक इलाज करा उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज में रेफर किया।