ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार : करंट लगने से शख्स की दर्दनाक मौत : काम करने के दौरान हुआ हादसा

BETTIAH : खबर बेतिया से है, जहां हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मजदूरर दो मंजिला इमारत में सेंटरिंग का काम कर रहा था, तभी बिजली के तार की चपेट

बिहार : करंट लगने से शख्स की दर्दनाक मौत : काम करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : खबर बेतिया से है, जहां हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मजदूरर दो मंजिला इमारत में सेंटरिंग का काम कर रहा था, तभी बिजली के तार की चपेट में आ गया। घटना नरकटियागंज नगर के दिउलिया की है।


मृतक मजदूर की पहचान बजड़ा बैरिया गांव निवासी 45 वर्षीय भुआल राम के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि भुआल राम किसी ठेकेदार के साथ दिउलिया के प्रह्लाद साह के मकान में कार्य कर रहा था। शनिवार की सुबह मजदूरों ने मकान मालिक से हाई टेंशन तार को हटाने को कहा था लेकिन मकान मालिक ने हाई टेंशन तार हटाए बगैर मजदूरों को काम करने को कह दिया।


काम करने के दौरान ही भुआल राम बिजली ले तार की चपेट में आ गया। आनन-फानन में साथ काम कर रहे मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने मृत मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएचसीएच भेज दिया है। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता