ब्रेकिंग
ऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

बिहार: करंट लगने से जीजा-साला की दर्दनाक मौत, खेत में पटवन के दौरान हुआ हादसा

NALANDA: नालंदा में एक दर्दनाक हादसे में जीजा और साला की मौत हो गई। दोनों पटवन के लिए खेत में मोटर लगा रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही जान चली गई। इस घटना

बिहार: करंट लगने से जीजा-साला की दर्दनाक मौत, खेत में पटवन के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक दर्दनाक हादसे में जीजा और साला की मौत हो गई। दोनों पटवन के लिए खेत में मोटर लगा रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही जान चली गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना खुदागंज थाना क्षेत्रर् के केवाली गांव के पास की है।


मृतकों की पहचान 50 वर्षीय बेटे बढ़न यादव और सुरेश यादव के 25 साल के बेटे हरेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बढ़न यादव अपने खेत में पटवन करने के लिए मोटर लगा रहा था। हरेंद्र यादव भी उसके साथ खेत में मौजूद था, तभी दोनों बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 


काफी देर तक जब दोनों वापस घऱ नही लौटे तो परिजनों को शंका हुआ और दोनों को ढूंढते हुए परिवार के लोग खेत पर पहुंचे। दोनों को शव खेत में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।