ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime: वर्दी पहनकर वाहन जांच करते 2 फर्जी पुलिस कर्मी को ग्रामीणों ने दबोचा, शराब के नशे में थे दोनों

PURNEA: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दो फर्जी पुलिसकर्मी को वर्दी पहनकर अवैध वसूली करते पकड़ा गया है। ये दोनों शराब के नशे में थे और आने-जाने वाले वाहनों को रोक कर डरा-धमकाकर पैस

Bihar Crime: वर्दी पहनकर वाहन जांच करते 2 फर्जी पुलिस कर्मी को ग्रामीणों ने दबोचा, शराब के नशे में थे दोनों
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दो फर्जी पुलिसकर्मी को वर्दी पहनकर अवैध वसूली करते पकड़ा गया है। ये दोनों शराब के नशे में थे और आने-जाने वाले वाहनों को रोक कर डरा-धमकाकर पैसे वसुलते थे। ग्रामीणों की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 


मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनसारामपुर पुल के पास फर्जी पुलिस बनकर शराब के नशे में अवैध वसूली करने वाले दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और  पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों आरोपी बाइक से पुलिस की वर्दी पहनकर आने-जाने वाले वाहनों को रोक कर डराया धमकाया करता था और पैसे की वसूली करता था। 


नशे में धुत दोनों युवक लोगों को परेशान कर रहा था। जबरन गाड़ी पकड़कर लोगों से पैसा मांग रहा था। ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया और इस बात की खबर स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान अमित कुमार पिता निवास रजक सा०कालीघाट थाना सदर और रविन्द्र कुमार पिता सुभाष कुमार प्रसाद सा० ओझोलिय थाना दुबहर जिला - बलिया के रूप में हुई है। मंझेली निवासी मो. अहमद रजा दोनों फर्जी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 


बताया जाता है कि दोनों आरोपी बुधवार की रात मंझेली मनसाराम पुल के पास मो० हबीब के गोदाम के पास पुलिस का वर्दी पहनकर बाइक लगाकर आने जाने वाले वाहनों को रोक कर पैसे की वसूली कर रहा था। ग्रामीणों को इस बात की सूचना मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और बाइक भी जब्त कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो पुलिस की वर्दी पहनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहा था। 



Bihar Crime: वर्दी पहनकर वाहन जांच करते 2 फर्जी पुलिस कर्मी को ग्रामीणों ने दबोचा, शराब के नशे में थे दोनों


Bihar Crime: वर्दी पहनकर वाहन जांच करते 2 फर्जी पुलिस कर्मी को ग्रामीणों ने दबोचा, शराब के नशे में थे दोनों

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता