ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

बिहार में हैवानियत की हद पार! डायन के आरोप में महिला को सजा-ए-मौत, हत्या के बाद दरिंदों ने निकाल ली दोनों आंखें

ARWAL: अरवल में दरिंदों ने डायन के आरोप में एक महिला को ऐसी सजा दी कि इंसानियत की भी रूह कांप जाए। डायन बिसाही के आरोप में दरिंदों ने पहले तो महिला को अर्द्धनग्न कर बुरी तरह से पीट

बिहार में हैवानियत की हद पार! डायन के आरोप में महिला को सजा-ए-मौत, हत्या के बाद दरिंदों ने निकाल ली दोनों आंखें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: अरवल में दरिंदों ने डायन के आरोप में एक महिला को ऐसी सजा दी कि इंसानियत की भी रूह कांप जाए। डायन बिसाही के आरोप में दरिंदों ने पहले तो महिला को अर्द्धनग्न कर बुरी तरह से पीटा और बाद में बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो हैवानों ने महिला की दोनों आंखें भी निकाल ली। घटना सदर थाना क्षेत्र के मल्ही पट्टी मोहल्ले की है।


मृतक दलित महिला की पहचान मल्ही पट्टी मोहल्ला निवासी नारायण दास की 65 वर्षीय पत्नी लाखियां कुंवर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला लाखिया कुंवर वारदात वाले दिन अपने घर में अकेली थी। लाखिया कुंवर का बेटा जमुनादास एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पटना गया हुआ था। अगले दिन जब बुजुर्ग महिला अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी उसके बेटे को दी। लाखिया देवी का बेटा पटना से भागा-भागा घर पहुंचा तो मां का शव देखकर उसके पैरों तले से जमीन खीसक गई।


बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गांव के ही रहने वाले शमशाद ने घर पहुंचकर लाखिया देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी, किसी तरह से मामले को रफादफा कर दिया गया था। इसी बीच महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई और उसकी दोनों आंखों को निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता