ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: नर्सिंग होम संचालिका ने पहले कमरे में बुलाया, फिर काट डाला वार्ड पार्षद का प्राइवेट पार्ट; हैरान कर देगी वजह

CHHAPRA: बिहार के छपरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पिछले कई वर्षों से झूठे प्यार का झांसा देकर वार्ड पार्षद एक नर्सिंग होम संचालिका को अपनी हवस का शिकार बना रहा था

बिहार: नर्सिंग होम संचालिका ने पहले कमरे में बुलाया, फिर काट डाला वार्ड पार्षद का प्राइवेट पार्ट; हैरान कर देगी वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार के छपरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पिछले कई वर्षों से झूठे प्यार का झांसा देकर वार्ड पार्षद एक नर्सिंग होम संचालिका को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। जब महिला ने उसके ऊपर शादी का दबाव बनाया तो वार्ड पार्षद शादी शादी से मुकर गया। फिर क्या था महिला ने वार्ड पार्षद को सबक सिखाने का मन बना लिया।


दरअसल, मढ़ौरा में निजी अस्पताल चलाने वाली महिला का प्रेम प्रसंग पिछले पांच वर्षों से एक वार्ड पार्षद से चल रहा था। मढौरा के वार्ड संख्या 12 का पार्षद वेद प्रकाश और अस्पताल संचालिका लिव इन रिलेशन में थे। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। महिला जब भी वार्ड पार्षद से शादी की बात कहती तो वह उसे टाल देता।


अस्पताल संचालिका ने किसी तरह से वार्ड पार्षद वेद प्रकाश को शादी के लिए राजी किया था। दोनों की कोर्ट में शादी होने थी। महिला शादी के जोड़े में कोर्ट पहुंची और वार्ड पार्षद का इंतजार करती रह गई लेकिन वह नहीं पहुंचा। प्रेमी के धोखे से आहत अस्पताल संचालिका ने उसे सबक सिखाने की सोंची और प्लान के तहत प्रेमी वार्ड पार्षद को अपने घर बुलाया।


गर्लफ्रेंड के बुलावे पर वार्ड पार्षद महिला के घर पहुंचा और मौका देखकर वार्ड पार्षद का प्राइवेट पार्ट काट डाला। वार्ड पार्षद की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी वार्ड पार्षद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।