ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

Bihar Crime News: दोस्तों के बीच विवाद के बाद फायरिंग, संदिग्ध हालत में 8वीं के छात्र को लगी गोली

ARA: भोजपुर के आरा में दोस्तों के बीच विवाद के बाद चली गोली एक आठवीं के छात्र को जा लगी। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घाय

Bihar Crime News: दोस्तों के बीच विवाद के बाद फायरिंग, संदिग्ध हालत में 8वीं के छात्र को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: भोजपुर के आरा में दोस्तों के बीच विवाद के बाद चली गोली एक आठवीं के छात्र को जा लगी। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 


दरअसल, पूरा मामला भोजपुर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णु नगर मोहल्ले की है, जहां आठवीं कक्षा के छात्र को गोली मारी है। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में छात्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छात्र नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णु नगर मोहल्ले के अनिल कुमार पाल का 14 वर्षीय पुत्र शुभम पाल है, जो बाजार समिति गेट के पास दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी गोली चली और उसके जांघ में जाकर लग गई।


स्थानीय लोगों की माने तो मामला संदेहास्पद है। राहगीरों ने बताया गया कि छात्र अपने दोस्तों के साथ खड़ा था और ये लोग अवैध हथियार लिए हुए थे। उसी बीच आपस में ही गोली चली, जो कि छात्र शुभम पाल को छात्र को लग गई। उधर, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली कैसे चली और किसने चलाई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता