Hindi News / news / Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 748 नए कोरोना मरीज,...

Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 748 नए कोरोना मरीज, पटना में 109 नए मामले

1st Bihar Published by: Updated Jan 31, 2022, 7:49:27 PM

 Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 748 नए कोरोना मरीज, पटना में 109 नए मामले

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। कोरोना के नए मामले बिहार में हजार से नीचे आ गया है। बिहार के लिए यह राहत भरी खबर है। 24 घंटे में बिहार में कोरोना के 748 नए मामले सामने आए हैं। वही पटना में यह आंकड़ा 109 हो गया है।


 वही एक्टिव केसेज की संख्या 5081 हो गयी है। 24 घंटे में बिहार में 101917 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें 748 नए मामले सामने आए है। वही पटना में 4581 लोगों की हुई कोरोना जांच में 109 नए केसेज सामने आए हैं। रविवार को बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 6557 थी जो अब घटकर 5081 हो गयी है। 


बता दें कि बीते रविवार को बिहार में 1238 केसेज सामने आए थे जो आज 748 हो गया है। वही पटना में कल 158 केसेज थे जो आज घटकर 109 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पटना के बाद सबसे ज्यादा नए मरीज बेगूसराय में मिले हैं। बेगूसराय में यह आंकड़ा 100 हो गया है। उसके बाद पूर्णिया में 61 नए मामले सामने आए हैं।