ब्रेकिंग
CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के घर चोरी, मदन मोहन झा के किरायेदार के घर की सफाई कर डाली

DARBHANGA : बिहार में कानून व्यवस्था के लाख दावे के बीच जमीनी हकीकत यह है कि पुलिस का इकबाल अपराधियों पर से खत्म हो चुका है. आलम यह है कि चोरों के निशाने पर अब वीवीआइपी लोग ज्यादा

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के घर चोरी, मदन मोहन झा के किरायेदार के घर की सफाई कर डाली
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार में कानून व्यवस्था के लाख दावे के बीच जमीनी हकीकत यह है कि पुलिस का इकबाल अपराधियों पर से खत्म हो चुका है. आलम यह है कि चोरों के निशाने पर अब वीवीआइपी लोग ज्यादा हैं. ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा के मकान में चोरी की वारदात हुई है. चोरों ने मदन मोहन झा के किरदार के घर सफाई कर डाली है. लगभग 10 लाख के गहने और कैश चोर ले उड़े हैं. 


बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के लक्ष्मीसागर स्थित आवास से मंगलवार की रात चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवर और नगद की चोरी कर ली. ये चोरी किराएदार शंभू झा के घर से हुई. किरायेदार घर में ताला बंद कर अपने चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गांव गए थे. रात में सुनसान घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया. 


किरायेदार शंभू झा ने बताया कि वे घर में ताला बंद कर अपने दिवंगत चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गांव गए थे. तभी चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और सोने-चांदी, हीरे के जेवर और कपड़े समेत करीब 1 लाख नगद चुरा लिए. उन्होंने कहा कि ये सारा सामान उनकी बहू और बेटी का था. 


आज सुबह जब वे घर पर आए तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है. कमरे में जब उन्होंने अलमारी और सेफ़ को चेक किया तो वहां से गहने और नगद रुपए गायब थे. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है और कोलकाता में उनका इलाज चल रहा है. इसकी वजह से पूरे मकान में वे अकेले ही रह रहे थे. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सूचना दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


गौरतलब है कि बिहार में कथित सुशासन की डुगडुगी बजा रही नीतीश सरकार में विधायक का घर भी सुरक्षित नहीं है. यहां बेखौफ बदमाश सत्ता और विपक्ष में बैठे विधायकों के घर हाथ साफ़ कर रहे हैं. सत्ताधारी पार्टी जदयू की विधायक शालिनी मिश्रा, मुख्य विपक्षी दल आरजेडी की विधायक विभा देवी और औरंगाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर को निशाना बनाया है. लगातार VVIP के घरों मव हुई चोरी की ये घटनाएं साफतौर पर पुलिस की कार्रवाई की पोल खोल रही है.  

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता