ब्रेकिंग
BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोलीBJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली

बिहार: ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों में किया भारी बबाल

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प

बिहार: ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों में किया भारी बबाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुनाटी गांव के पास की है।


मृतक छात्र की पहचान सुबेलाल चौहान के 10 वर्षीय बेटे अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह अंकित ट्यूशन पढ़ने के बाद साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था।इसी दौरान झुनाटी गांव के पास तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे रौंद डाला, जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों और परिजनों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की हालांकि लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता