ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: आर्मी का फॉर्म भरकर लौट रहे छात्र से लूटपाट, विरोध किया तो बदमाशों ने दाग दी गोली

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों को हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लू

बिहार: आर्मी का फॉर्म भरकर लौट रहे छात्र से लूटपाट, विरोध किया तो बदमाशों ने दाग दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों को हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक छात्र को गोली मार दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछी स्थित गुप्ता लखमीनिया बांध पर की है।


जानकारी के मुताबिक, कैथमा निवासी शत्रुध्न कुमार का 22 वर्षीय बेटा सूरज कुमार आर्मी भर्ती का फॉर्म अप्लाई करने के बाद देर शाम अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लखमीनिया बांध पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसका रास्ता रोक दिया और उससे लूटपाट करने लगे। सूरज ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार चारों बदमाश मौके से फरार हो गए। सूरज खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर गए तो देखा कि वह जख्मी पड़ा हुआ है। आनन फानन में घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता