ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, मनचलों ने आरजेडी नेता को मारी गोली

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने एक आरजेडी नेता को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपी लड़के कुछ लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे

बिहार: छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, मनचलों ने आरजेडी नेता को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने एक आरजेडी नेता को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपी लड़के कुछ लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे और जब आरजेडी नेता ने उन्हें इससे रोका तो उन्होंने गोली चला दी। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के सिंगियोन गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, आरजेडी के पंचायत अध्यक्ष बिट्टू कुमार उर्फ निर्भय पूर्णिया के दिवरा बाजार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक सरकारी स्कूल के पास कोचिंग से वापस घर लौट रही छात्रा के साथ कुछ बदमाशों द्वारा छेड़खानी करते देखा। जिसका अभय ने विरोध किया।


इस बात से नाराज मनचलों ने पिस्टल निकाल कर उनके ऊपर गोली चला दी। आरजेडी नेता जान बचाकर मौके से भागे लेकिन एक गोली उनके पैर में जा लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे एक बदमाश को धऱ दबोचा और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार शख्स के पूछताछ कर रही है।