ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चाचा ने भतीजे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

MADHUBANI: मधुबनी में एक चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। रास्ते के विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घटना खजौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव की

बिहार: रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चाचा ने भतीजे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में एक चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। रास्ते के विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घटना खजौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव की है। 


बताया जाता है कि कन्हौली गांव निवासी सूर्यनारायण सिंह के बेटों के बीच उसके चाचा यदुनाथ सिंह के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह यदुनाथ सिंह ने अपने भतीजे पर गोली चला दी। गोली 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह को पेट में लगी और दूसरी गोली उसकी पत्नी के सिर को छू कर निकल गई।


गोली लगने से नरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं पत्नी घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चाचा को पीएचसी से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल, चार गोली, दो कारतूस को बरामद किया है।