ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षार्थी पढ़ लें ये निर्देश, सेंटर पर ये चूक पड़ेगी महंगी, नहीं दी जाएगी एंट्री..

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2024 गुरुवार (15 फरवरी) से शुरू हो रही है। 23 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सभी तैयार

बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षार्थी पढ़ लें ये निर्देश, सेंटर पर ये चूक पड़ेगी महंगी, नहीं दी जाएगी एंट्री..
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2024 गुरुवार (15 फरवरी) से शुरू हो रही है। 23 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। बिहार बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए 38 जिलों में 1585 केंद्र बनाये हैं। मैट्रिक परीक्षा में 16,94,781 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें सबसे अधिक संख्या छात्राओं का है। परीक्षा में 8,22,587 छात्र एवं 8,72,194 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। लड़कों की तुलना में इस बार 49,609 लड़कियां अधिक है।


वहीं, समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों की तुलना में अधिक छात्राओं का परीक्षा फॉर्म उनके शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा भरा गया है, जो यह दर्शाता है कि राज्य सरकार की बालिका उत्थान के लिए प्रभावी विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के फलस्वरूप बड़ी संख्या में छात्राएं विद्यालयों में पढ़ रही है।


मैट्रिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित किया जायेगा। स्टूडेंट्स जूता-मोजा पहन कर एग्जाम में शामिल नहीं हो सकते हैं। प्रथम पाली में शामिल होने वाले परीक्षार्थी पूरी परीक्षा के दौरान प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल होंगे। तथा द्वितीय पाली में शामिल होने वाले परीक्षार्थी पूरी परीक्षा के दौरान द्वितीय पाली में शामिल होंगे।


उधर, आनंद किशोर ने बताया कि प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले सेंटर पर प्रवेश कर लेना होगा। 9:30 बजे सुबह की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को नौ बजे तक सेंटर पर प्रवेश कर लेना होगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू होगी, इसके लिए 1:30 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश करना होगा। लेट होने पर सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।