ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट : 31 तक हरहाल में आएगा परिणाम, ऐसे कर पाएंगे चेक; नोट करें डिटेल

PATNA : बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ ही 10वीं यानी मैट्रिक रिजल्ट डेट भी घोषित कर दी गई है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट होली

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट : 31 तक हरहाल में आएगा परिणाम, ऐसे कर पाएंगे चेक;  नोट करें डिटेल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ ही 10वीं यानी मैट्रिक रिजल्ट डेट भी घोषित कर दी गई है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट होली के बाद जारी किया जाएगा। बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट घोषित करने के लिए तैयार है। इससे जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक करते रहें। 


दरअसल, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा फरवरी, 2024 में हुई थी. वहीं, इसका रिजल्ट 31 मार्च, 2024 तक जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 से जुड़ी सूचना सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भी दी जाएगी। इस साल 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा दी थी। बिहार बोर्ड लगातार 5 सालों से 10वीं, 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले जारी कर रहा है। 


जानकारी हो कि, बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फिलहाल मैट्रिक रिजल्ट से जुड़ा कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो बोर्ड हर हाल में 31 मार्च तक रिजल्ट जार कर देगा यानी  30 या 31 मार्च 2024 को 10वीं का रिजल्ट घोषित होगा। होली के बाद रिजल्ट जारी होने से स्टूडेंट्स रंगों का त्योहार हंसी-खुशी मना सकते हैं। इस साल 16 लाख 94 हजार स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी। 


आपको बताते चलें कि, बिहार बोर्ड कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म हो जाने के बाद टॉपर वेरिफिकेशन किया जाता है। बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर वेरिफिकेशन प्रोसेस 27 मार्च, 2024 से शुरू होने की संभावना है।बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 के बीच हुई थी। माना जा रहा है कि इंटर की तरह 10वीं में भी टॉप 20 टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा।  इसके बाद ही बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा biharboardonline.bihar.gov.in पर की जाएगी।