ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: भीषण सड़क हादसे में चार लड़कों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे बारात

GAYA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना गया से सामने आई है, जहां एक ही बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे चार लड़कों की भीषण सड़क हादसे

बिहार: भीषण सड़क हादसे में चार लड़कों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे बारात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना गया से सामने आई है, जहां एक ही बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे चार लड़कों की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र गया-पटना मार्ग एनएच 83 पर हुई है।


दरअसल, बेलागंज थाना के सिमरा गांव से चाकन्द थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर चार लड़के चाकंद जा रहे थे। इसी दौरान बेलागंज थाना के खिजरसराय मोड पर तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा ने चारों को रौंद डाला, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर हाईवा लेकर मौके से फरार हो गया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों लड़कों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। एक साथ चार लड़कों की मौत से इलाके में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस फरार हुए हाइवा चालक को तलाश कर रही है।