ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार : पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर 40 लाख से अधिक की डकैती : विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

SITAMARHI : बिहार में एक बार फिर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ताजा घटना सीतामढ़ी की है, जहां दो दर्जन से अधिक की संख्या में आये हथियारबंद डकैतों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य

बिहार : पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर 40 लाख से अधिक की डकैती : विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में एक बार फिर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ताजा घटना सीतामढ़ी की है, जहां दो दर्जन से अधिक की संख्या में आये हथियारबंद डकैतों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर को अपना निशाना बनाया और 40 लाख से अधिक की संपत्ति लूटकर ले गए।


दरअसल, बथनाहा प्रखंड के सहियारा थानाक्षेत्र के रनौली पंचायत के सिंगरहिया गांव निवासी राजीव कुमार उर्फ बुलेट सिंह के घर पर बीते रात दो दर्जन से अधिक हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर डकैतों ने पूर्व पंचायत समिति के सदस्य को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल पूर्व पंचायत समिति सदस्य को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। गोली उनकी कनपट्टी को छूकर निकल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सदर एसडीओ राम कृष्णा के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि डकैत 40 लाख से अधिक के जेवरात और 30 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गए।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता