ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

बिहार: भाई के साथ देर रात घर लौट रहा था पेट्रोल पंप मालिक, बदमाशों ने स्कॉर्पियो पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, ऐसे बची जान

SHEKHPURA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश किसी को भी गोली मार दे रहे हैं। ताजा मामला शेखपुरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप मालिक की स्कॉर्पियो गाड़ी पर अंधाधुंध

बिहार: भाई के साथ देर रात घर लौट रहा था पेट्रोल पंप मालिक, बदमाशों ने स्कॉर्पियो पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, ऐसे बची जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश किसी को भी गोली मार दे रहे हैं। ताजा मामला शेखपुरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप मालिक की स्कॉर्पियो गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की है। इस हमले के दौरान पेट्रोल पंप मालिक और उसका भाई गाड़ी में मौजूद थे लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से दोनों की जान बच गई। 


बताया जा रहा है कि जयरामपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी पेट्रोल पंप मालिक अरविंद सिंह शुक्रवार की रात अपने भाई के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी गाड़ी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद अरविंद सिंह के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को विपरित दिशा में लेकर भागा और आगे जाकर सभी गाड़ी से उतरकर किसी प्रकार से वहां से निकल गए, तब जाकर उनकी जान बच सकी।


पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के ही रहने वाले अभय सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घठनास्थल से स्कॉर्पियो और गोली का खोखा बरामद किया है। घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।