ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार : बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, ग्रामीणों के हत्थे चढ़े भाग रहे अपराधी

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना सहियारा थाना क्षेत्र के चमनपुर गांव की है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहा दो बदम

बिहार : बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, ग्रामीणों के हत्थे चढ़े भाग रहे अपराधी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना सहियारा थाना क्षेत्र के चमनपुर गांव की है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहा दो बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ के चंगूल से मुक्त कराया। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


गोली लगने से घायल हुए लोगों में उमेश ठाकुर और धर्मेंद्र पासवान शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी के मुताबिक सहियारा पासवान टोला के रहने वाले उमेश ठाकुर अपने घर के सामने खड़े थे तभी बाइक से जा रहे पुनौरा थानाक्षेत्र के रहने वाले दिपक राम और रौशन यादव से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद रौशन यादव ने अचानक उमेश ठाकुर पर गोली चला दी, जिससे उमेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जब दोनों बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तभी एक आरोपी ने धर्मेंद्र पासवान पर गोली चला दी।


जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और गुस्साए लोगों ने दोनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों की जान बचाई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता