ब्रेकिंग
बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिर

बिहार: बथान पर सो रहे शख्स की बेहरमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी

MUNGER: बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने बथान पर सो रहे एक चापानल मिस्त्री की तेज हथियार से गला रेत कर

बिहार: बथान पर सो रहे शख्स की बेहरमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने बथान पर सो रहे एक चापानल मिस्त्री की तेज हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर की है।


मृतक की पहचान विजयनगर निवासी महादेव मंडल के 60 वर्षीय बेटे नागो मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह नागो मंडल अपने घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित जखराज बाबा स्थान के पास अपने बथान पर सोने गए थे। देर रात उसके 30 वर्षीय बेटा बंटी कुमार बथान पर खाना लेकर पहुंचा। पिता को खाना खिलाने के बाद वह वापस घर लौट आया। देर रात बदमाश बथान पर पहुंचे और धारदार हथियार से नागो मंडल का गला रेत दिया।


परिजनों को घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह पांच बजे नागे मंडल की पत्नी अपने पति को जगाने के लिए बथान पर पहुंची। बथान में पति का खून से सना शव देखकर उसके पैरों तले से जमीन खीसक गई। मौके पर अन्य परिजन और गांव के लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।