ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार : बहू की हत्या के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SUPAUL : सुपौल जिला कांग्रेस कमिटी सुपौल के जिला महामंत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनपर अपनी ही बहू की हत्या का आरोप है. हत्यारोपी शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी को त्रिवेणीगंज पुल

बिहार : बहू की हत्या के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SUPAUL : सुपौल जिला कांग्रेस कमिटी सुपौल के जिला महामंत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनपर अपनी ही बहू की हत्या का आरोप है. हत्यारोपी शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी को त्रिवेणीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. त्रिवेणीगंज पुलिस ने वरीय अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के आलोक में त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 337/21 के अनुसंधान के क्रम में दोषी पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि आरोपी वर्तमान में कांग्रेस के सुपौल जिला के महामंत्री पद पर है.


मृतका के भाई सुनील कुमार चौधरी ने इस मामले में उसके पति अमित चौधरी समेत पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया था. दर्ज केस में मृतका के भाई ने आरोप लगाया था कि 3 मई 2015 को उसकी बहन की शादी हुई थी. उसके बाद उसकी बहन पिंकी से उसका पति अमित चौधरी समेत ससुराल के सदस्य जमीन व दस लाख रुपया दहेज स्वरूप पिता से मांग कर लाने का दबाब डालने लगे. उसने आरोप लगाया कि जब उसकी बहन ने अपने पति एवं ससुराल की मांग को पूरा नही करने की बात कही तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. उसने यह भी आरोप लगाया था कि उसके पिताजी बहन के ससुराल जाकर पंचायत कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किए, लेकिन बहन के पति एवं ससुराल वाले सभी उसको शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना बंद नही किए.


अपने आवेदन में उसने बताया है कि काफी प्रताड़ना से उसकी बहन की तबियत खराब रहने लगी और विदागिरि और इलाज के नाम पर डायवोर्स की धमकी मिलती थी. इसके बाद उसकी बहन का पति अमित चौधरी अपने परिजनों के सहयोग से चोरी छिपे अपनी दूसरी शादी वर्ष 2020 में काजल कुमारी के साथ संपन्न कर लिया तथा षड्यंत्र रचकर उसकी बहन की हत्या करने की फिराक में लगे थें. मामले को लेकर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या मामले के नामजद आरोपी शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता