ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार : बदमाशों ने बाइक सवार कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

SITAMARHI : सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने एक माचिस कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के भूतही रजिस्ट्री ऑफिस के पास की है। गंभीर रूप से घायल

बिहार : बदमाशों ने बाइक सवार कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने एक माचिस कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के भूतही रजिस्ट्री ऑफिस के पास की है। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को इलाज के लिए स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक माचिस कारोबारी बकाया पैसा वसूल करने जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे 77 पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने जख्मी कारोबारी को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


घायल कारोबारी की पहचान जानकी स्थान के नोनिया टोला निवासी लाल बाबू पासवान के बेटे इंद्रजीत पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत सीतामढ़ी से सोनबरसा जा रहा था इसी दौरान उसे रास्ते में गोली मार दी गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। किस कारण से कारोबारी को गोली मारी गई यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता