ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार : बार-बालाओं ने पिस्टल के साथ जमकर लगाए ठुमके, फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल

SUPAUL : बिहार में शादी समारोह हो या सामाजिक आयोजन हथियारों का लहराना आम बात हो गई है। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है,जहां अनंत पूजा के मौके पर आयोजित आर्केस्ट्रा के दौरान बार बा

बिहार : बार-बालाओं ने पिस्टल के साथ जमकर लगाए ठुमके, फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में शादी समारोह हो या सामाजिक आयोजन हथियारों का लहराना आम बात हो गई है। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है,जहां अनंत पूजा के मौके पर आयोजित आर्केस्ट्रा के दौरान बार बालाओं ने जमकर पिस्टल लहराया। इस दौरान मंच पर मौजूद एक युवक फायरिंग भी करता दिख रहा है। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, वायरल वीडियो बीते 11 सितंबर का बताया जा रहा है जब त्रिवेणीगंज में अनंत पूजा के मौके पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक बार बाला अश्लील गानों पर डांस करते हुए दोनों हाथों में पिस्टल लेकर लहरा रही है। इसी दौरान मंच पर मौजूद एक युवक पिस्टल से फायरिंग करता दिख रहा है।


फायरिंग के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, किसी को भी गोली लग सकती थी। खुलेआम सैकड़ों लोगों के बीच पिस्टल का लहराना और फायरिंग की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है। हालांकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि फर्स्स बिहार नहीं करता है।