ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार: डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर भारी बवाल, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां प्रवस के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान प

बिहार: डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर भारी बवाल, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां प्रवस के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पूरे अस्पताल में अफरा तफरी मची रही। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया घटना लालगंज रेफरल अस्पताल की है।


दरअसल, लालगंज थाना क्षेत्र के घटारों निवासी सकिंद्र राम की पत्नि कांति देवी को प्रसव पीड़ा के बाद लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डिलिवरी के दौरान ही नवजात की मौत हो गई। नवजात शिशु की मौत के बाद परिजन उग्र हो गए और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करने लगे। जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई।


पूरे मामले पर लालगंज अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मो. सहजाद ने बताया कि महिला को जब प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब सब कुछ ठीक था लेकिन प्रसव के दौरान बच्चे के गले में महिला की आंत फंस जाने के कारण नवजात की मौत हो गई थी। जिससे परिजन उग्र हो गए और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल ने अस्पताल पहुंचकर मामले को शांत कराया।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता