ब्रेकिंग
बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

बिहार : अपराधियों का तांडव, पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर किया घायल

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस गोलीबारी

बिहार : अपराधियों का तांडव, पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर किया घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस गोलीबारी में उस व्यक्ति को गोली कमर में टच करते हुए बाहर निकल गई। 


घटना मंझौल ओपी  क्षेत्र के मंझौल पंचायत 02 गांव की है। वही घायल व्यक्ति की पहचान सीताराम सिंह के 36 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मनोज कुमार सिंह अपने घर से दुकान के लिए निकले थे उसी दौरान मनोज सिंह जब मझौली स्थित थूम मंदिर के पास पहुंचा तभी अपराधी ने उसे गोली मार दिया। गोली की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ें। तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। 


स्थानीय लोगों ने घायल सीताराम सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह के साथ उसे पास के हॉस्पिटल ले गए। वहीँ स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जहां डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया। घायल मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को बताया स्थानीय अपराधी चुन्नू सिंह ने उन्हें गोली मारी है। जिसके बाद पुलिस अपराधी की तलाश में जुट गई है। हालांकि इस दौरान पुलिस का कहना है अपराधी की बाइक को बरामद किया गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता