ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

अपराध की बढ़ती घटनाओं पर भड़के पप्पू यादव, कहा- बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं

NALANDA : नालंदा में होली के दिन अलग-अलग घटनाक्रमों में हुई चार लोगों की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बुधवार को नालंदा पहुंचकर मृतकों के परिजनों

अपराध की बढ़ती घटनाओं पर भड़के पप्पू यादव, कहा- बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : नालंदा में होली के दिन अलग-अलग घटनाक्रमों में हुई चार लोगों की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बुधवार को नालंदा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और घटना के लिए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में अब आम आदमी सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर उन्होंने मृतक के परिजनों को 20-20 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की।


पप्पू यादव ने स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों को फांसी की सजा देने और गांव में पुलिस पिकेट स्थापित करने की मांग सरकार से की। उन्होंने सात दिनों के भीतर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।पप्पू यादव ने कहा बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची हैं। अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इसकी घटना की जांच एसआइटी से कराई जाए।


इसके साथ मृतक परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही नदहा में दर्ज फर्जी मुकदमों को भी वापस लिया जाए। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम है। सभी थाना प्रभारी बालू माफिया और जमीन माफिया से जुड़े हुए। नालंदा की जनता अपराधियों के साये में जी रही है। पप्पू यादव ने परवलपुर के पीड़ितों को 50 हजार की आर्थिक मदद भी की और उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने का भी वादा किया। 


गौरतलब है कि होली के दिन जिले में अलग-अलग घटनाक्रमों में चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। होली के दौरान दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गए था। वहीं हिलसा थाना क्षेत्र में एक युवक को तेजाब से जलाकर मार दिया गया था जबकि कराय परसुराय में भी एक महिला की हत्या कर दी गई थी।

टैग्स