ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार : अंडा कारोबारी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, पोल्ट्री फार्म में मिला खून से सना शव

SUPAUL : खबर सुपौल से है, जहां एक अंडा कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र की है। यहां अपराधियों ने अंडा फैक्ट्री की मालिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार

बिहार : अंडा कारोबारी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, पोल्ट्री फार्म में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : खबर सुपौल से है, जहां एक अंडा कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र की है। यहां अपराधियों ने अंडा फैक्ट्री की मालिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। हत्या का आरोप अंडा फैक्ट्र में काम करने वाले एक दंपति पर लगा है। वारदात के बाद से दोनों फरार बताए जा रहे हैं।


मृतक की पहचान महाशंकर पाठक के रूप में की गई है, जो सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित हुलास गांव में पोल्ट्री फार्म चलाते थे। बताया जा रहा है कि महाशंकर पाठक पूर्व में कई अखबारों में पत्रकार के रूप में काम भी कर चुके थे और फिलहाल अंडा के कारोबार से जुड़े हुए थे। जानकारी के मुताबिक महाशंकर पाठक की उनकी ही फैक्ट्री में काम करने वाले गुड्डू और उसकी पत्नी सविता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वारदात के बाद से दोनों फरार बताए जा रहे हैं।


दोनो से विवाद के बाद लोगों ने फार्म में ताला लगा हुआ देखा। लोगों ने अंदर झांक कर देखा तो खून से लथपथ महाशंकर फर्श पर अचेत हालत में पड़े हुए थे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले कर्मियों से पूछताछ कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता