ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

बिहार : अज्ञात अपराधियों ने ट्रक ड्राईवर और खलासी को मारी गोली, एक की मौत

SASARAM : खबर सासाराम से है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताराचंडी के पास लूट के दौरान एक ट्रक मालिक तथा खलासी को गोली मार दी गई। जिसमें ट्रक मालिक की मौत हो

बिहार : अज्ञात अपराधियों ने ट्रक ड्राईवर और खलासी को मारी गोली, एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : खबर सासाराम से है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताराचंडी के पास लूट के दौरान एक ट्रक मालिक तथा खलासी को गोली मार दी गई। जिसमें ट्रक मालिक की मौत हो गई। जबकि खलासी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। 


मृतक सुदामा पटेल मध्यप्रदेश के सागर जिला के मोतीनगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर गांव के सुभाष पटेल का पुत्र था। वहीं घायल खलासी जगमोहन पटेल भी मध्यप्रदेश के सागर जिला के देवरी थाना के पडरी बिजोर गांव के रहने वाला है। 


वारदात के बारे में बताया जाता है कि जब पाइप लदा हुआ ट्रक रोककर उसके रस्सी को ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान चार की संख्या में आए अपराधियों ने ट्रक तथा पैसे लूटने की कोशिश की। जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के बाद हुए शोर शराबा के बाद अपराधी भाग निकले। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता