ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार : अधिकारी बनकर करते थे लूटपाट, शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा

SONPUR : बिहार के सोनपुर NH पर शातिर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का खुलासा हुआ है. लूटेरो का गैंग NH पर माइनिंग अधिकारी बन गाड़ियों की जांच के नाम पर गाड़ियों को रोकते

बिहार : अधिकारी बनकर करते थे लूटपाट, शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SONPUR : बिहार के सोनपुर NH पर शातिर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का खुलासा हुआ है. लूटेरो का गैंग NH पर माइनिंग अधिकारी बन गाड़ियों की जांच के नाम पर गाड़ियों को रोकते थे. कागजात और गाड़ियों की जांच पड़ताल के बहाने लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देते थे. 


सोनपुर पुलिस ने लुटेरों के गैंग के 3 शातिर लूटेरो को गिरफ्तार किया है. लुटेरों की निशानदेही पर बीती रात सोनपुर के NH से लूटी गई एक ट्रक बरामद किया गया है. पुलिस ने लुटेरों के पास से दर्जनों मोबाइल, लेपटॉप, हार्डडिस्क और लूट में इस्तेमाल हथियार और कारतूस बरामद किया है. 


सोनपुर ASP अंजनी कुमार ने बताया की लुटेरों का गैंग बेहद शातिर अंदाज में अधिकारी बन कर NH पर लूट पाट करते थे. लुटेरों पर कोई शक न हो इसके लिए ये लग्जरी गाड़ियों में नेशनल हाइवे पर रेकी करते थे. और शिकार को ऑफिसर वाला झांसा देकर लूट की वारदात को अंजाम दे कर फरार हो जाते थे. फिलहाल इस गैंग के 3 शातिर लूटेरे पुलिस की गिरफ्त में हैं. लेकिन पुलिस ने दावा किया है कि इस गैंग में कई अन्य भी शामिल हैं. जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.


ASP ने बताया कि लुटेरे प्रोफेशनल गैंग है और नेशनल हाइवे पर क्राइम करते हैं. लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल करते थे. जहां अभी 3 अपराधी गिरफ्तार किये गए हैं जिनकी क्राइम हिस्ट्री भी है. अभी भी कई अभियुक्त हैं जिनकी गिरफ्तारी अभी शेष है. आपको बता दें कि ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं. जिसमें पुलिस या कोई ऑफिसर के रूप में लुटेरे बड़े-बड़े अपराध कर जा रहे हैं और लोग फंस जाते हैं. पुलिस के अनुसार लोगों के अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है.

टैग्स