ब्रेकिंग
Bihar News : Bihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानBihar News : Bihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलान

Bihar Accident News: एक के बाद एक कई गाड़ियों की हुई टक्कर, बाल-बाल बची कार सवार लोगों की जान

MOTIHARI: मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार के कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। हादसे में एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि, कार सवार लोग सुरक्षित हैं। घटना

Bihar Accident News: एक के बाद एक कई गाड़ियों की हुई टक्कर, बाल-बाल बची कार सवार लोगों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार के कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। हादसे में एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि, कार सवार लोग सुरक्षित हैं। घटना मोतिहारी के छतौनी थाना स्थित सरकारी बस स्टैंड के पास की है।


बताया जा रहा है कि एक बस के पीछे वैगनआर कार जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने पहले बस में ठोंकर मार दी और फिर उसने पीछे से कार में ठोकर मार दिया। जब तक कुछ समझते तब तक पीछे से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दी।


इस घटना के बाद पिकअप चालक वहां से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया जबकि ट्रक को आसपास के लोगों ने वहीं घेर लिया। ट्रक चालक वहां से फ़रार हो गया, इसकी सूचना जब छतौनी थाना कि पुलिस को मिली तो मौक़े पर पहुंच ट्रक और वैगनआर को अपने कब्जे में ले लिया है। ग़नीमत की बात रही कि किसी को कोई नुक़सान नहीं हुआ है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम