ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमासबसे कम उम्र में इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी; तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ाबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानमुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमासबसे कम उम्र में इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी; तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ाबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लान

Bihar Accident News: तेज रफ्तार सूमो विक्टा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो लड़कों की दर्दनाक मौत

GAYA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामाला गया से सामने आया है, जहां भिषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना अत

Bihar Accident News: तेज रफ्तार सूमो विक्टा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो लड़कों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामाला गया से सामने आया है, जहां भिषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना अतरी थाना क्षेत्र की है।


मृतकों की पहचान पाली गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार और बंध बिहगा गांव निवासी 20 वर्षीय अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक और अमरजीत अपने दोस्त राजा चौधरी के साथ बाइक पर सवार होकर कही से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सूमो विक्टा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे के बाद बाइक की टंकी फट गई और उसमें आग लग गई। जिससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए। जहां दीपक और अमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजा चौधरी बुरी तरह से झुलस गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।