Bihar Election 2025: पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर मतदान कल, इतने बूथों पर होगी वोटिंग; चुनाव आयोग ने किए पुख्ता इंतजाम Bihar Election 2025: बिहार चुनाव बना वैश्विक लोकतंत्र की सीख का केंद्र, इतने देशों के अधिकारी पहुंचे पटना; EVM सेंटर से पोलिंग बूथ तक लेंगे जानकारी Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण: 18 जिलों की 121 सीटों पर कल पड़ेगा वोट, 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे इतने उम्मीदवारों का फैसला Kartik Purnima 2025: आज है कार्तिक पूर्णिमा, जानिए स्नान-दान और देव दिपावली का महत्व गया जी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में मांगा वोट Bihar Election 2025: 6 नवंबर को महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार भेजने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत Bihar Election 2025: 6 नवंबर को महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार भेजने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत Bihar Election 2025: बिहार वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियार और गहनों के साथ 23 लाख कैश बरामद Bihar Election 2025: बिहार वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियार और गहनों के साथ 23 लाख कैश बरामद Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की रैली में भारी हंगामा, देरी से पहुंचने पर लोगों ने किया बवाल, फेंकी कुर्सियां
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 16 Oct 2023 02:42:46 PM IST
- फ़ोटो
KAIMUR : इश्क का खुमार जब कीसी पर चढ़ता है तो फिर उसके लिए सही - गलत या सच - झठ का फर्क कर पाना बेहद कठिन हो जाता है। उसे बस यही लगता है कि उसके तरफ से जो कदम उठाया जा रहा वही सही कदम है और उसके सारे फैसले सही है। लेकिन, इसमें मामला तब बदल जाता है जब इसमें किसी तीसरे की एंट्री होती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बॉयफ्रेंड को अपने गर्लफ्रेंड से मिलने जाना बेहद महंगा पड़ गया।
दरअसल, जिले में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। जहां प्रेमिका के घरवालों ने उसकी हत्या कर शव पेड़ से टांग दिया। पेड़ से शव टंगा मिलने के बाद मौके पर सनसनी फैल गया है। वहीं युवक के घर में कोहराम मच गया है। जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। यह घटना जिले के भभुआ थाना क्षेत्र का है। जहां मृतक की पहचान राजा बाबू के रूप में हुई है। यह भभुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले किशन बिंद के बेटे थे।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि राजा बाबू बीती रात घर से निकला था। इसके बाद वह गायब था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान कलौंज गांव के सिवान से उसका शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है जिस दिन वह घर से गया था उस दिन ही लड़की के घरवालों ने आकर राजा बाबू के पिता से कहा था कि तुम्हारा बेटा हमारे घर आया था हमलोगों को देखा था भाग गया। बताया जा रहा है कि लड़के का गांव की हीे एक लड़की से प्रेम प्रसंग था।
वहीं,परिजनों को शव मिलने की सूचना जैसे मिली सभी मौके पर पहुंचे। युवक के परिजन अजय ने बताया कि राजा बाबू बीती रात घर से कहीं चला गया था जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की थी लेकिन अगले दिन कलौंज गांव के सिवान से उसका शव बरामद किया गया। उसकी हत्या कर शव पेड़ में लटका दिया गया। परिजनों ने लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
उधर, लड़की के पिता ने आरोपों पर कहा कि एक बजे रात में लड़का मेरे घर पर आया था। तब मेरी पत्नी ने उसके छत पर होने की बात कही थी। जिसके बाद घर वालों के साथ उसे खदेड़ दिया। इस घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियालड़के के परिजनों ने लड़की के घरवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिपोर्ट आने के बाद आत्म हत्या या हत्या स्पष्ट हो पाएगा।