1st Bihar Published by: SONU Updated Oct 20, 2023, 2:29:22 PM
- फ़ोटो
NAWADA : बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। राज्य में आए दिन इस तबके के लोग अपने मंसूबों को बड़े ही आसानी से अंजाम दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक साथ मिलकर युवक पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के तिलैया जंक्शन पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। जब दर्जनों की संख्या में रहे उपद्रवियों ने एक युवक पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। हालांकि, इस घटना के कारणों का साफ पता नहीं चला है। आखिर युवक की पिटाई लाठी डंडे से की गई है।फिलहाल इस घटना को लेकर आस- पास में भी तरह - तरह की चर्चा शुरू हो गयी।
बताया जा रहा है कि, तिलैया जंक्शन पर ज्यों हीं ट्रेन रुकी वैसे ही एक युवक को ट्रेन की बोगी से खींचकर प्लेटफार्म पर उतारा गया और उसपर पूर्व से तैयार दर्जनों लोगों ने लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। युवक अकेला भागता रहा और लोगों से बचाव के मदद भी मांगा लेकिन किसी ने सामने आने का जहमत नहीं उठायी।
उधर, जंक्शन पर कार्यरत अधिकारी कर्मचारी एवं रेल पुलिस किसी ने आगे नहीं आया।युवक पीटाता रहा और भीड़ मूकदर्शक बने रहे।इस मारपीट से युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया।बताया गया कि युवक नवादा जिले के कादिरगंज थानाक्षेत्र के आंती ग्राम निवासी है ,जिसका नाम संजीत कुमार जख्मी युवक को ट्रेन उनके मित्रों ने नवादा ले गया।