ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

बिहार में पहले चरण की 4 सीटों पर वोटिंग आज, मांझी समेत कई दिग्गजों के किस्मत का होगा फैसला

PATNA : बिहार में आज 4 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा। इन सीटों पर 5000 से अधिक बूथ संवेदनशील हैं। सुरक्षा के ल

बिहार में पहले चरण की 4 सीटों पर वोटिंग आज, मांझी समेत कई दिग्गजों के किस्मत का होगा फैसला
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार में आज 4 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा। इन सीटों पर 5000 से अधिक बूथ संवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस है। इन 4 सीटों पर 38 प्रत्याशी मैदान में हैं।


जमुई में जहां चिराग पासवान की पार्टी से उनके जीजा अरुण भारती तो उनके सामने आरजेडी से अर्चना रविदास हैं। वहीं, गया में एनडीए की तरफ से जीतन राम मांझी तो उनके खिलाफ आरजेडी के कुमार सर्वजीत हैं। इसके अलावा, नवादा से भाजपा के विवेक ठाकुर तो आरजेडी के श्रवण कुशवाहा मैदान में हैं। वहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव भी यहां से ताल ठोक रहे हैं। औरंगाबाद की बात करें तो यहां से बीजेपी के सुशील सिंह और लालू यादव के नेता अभय कुशवाहा में भिड़ंत होने वाली है। इसके अलावा और भी निर्दलीय प्रत्याशी मैदान मे हैं।


वहीं, इस चारों सीटों पर 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें राष्ट्रीय स्तर के दलों के 6 व राज्य स्तरीय दलों के 5 उम्मीदवार शामिल हैं। 13 निर्दलीय और 14 अन्य निबंधित दलों के प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे हैं। उम्मीदवारों में 35 पुरुष व 3 महिला हैं। लेकिन, मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन व एनडीए के प्रत्याशियों के बीच होगा। सामान्य बूथों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे शाम तक और अति संवेदनशील बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। पहले चरण में कुल 7903 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 5021 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। 4 सीटों पर कुल 76,01,629 मतदाता हैं।


152 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात: जानकारी के अनुसार पहले चरण के चुनाव को लेकर 152 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल, 50 कंपनी बीसैप, 16 हजार होमगार्ड, 5 हजार अधिकारी और 19500 सिपाही तैनात किए गए हैं। चारों सीटों के सभी 7903 बूथों पर सशस्त्रत्त् सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। इस चरण में 63.5 फीसदी यानी 5021 बूथ अति संवेदनशील घोषित किये गए हैं। औरंगाबाद में 1701, गया में 995, नवादा में 666 और जमुई में 1659 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।


उधर, चार चुनाव वाले जिलों के साथ ही राज्यभर में शुक्रवार को लू जैसे हालात रहने के आसार हैं। राडार और उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार चारों लोकसभा क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं 10 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछुआ भी चलने की आशंका जताई गई है।

सीट                           एनडीए                                      इंडिया अलांयस

जमुई                       अरुण भारती (लोजपा-आर)              अर्चना रविदास (राजद)

औरंगाबाद                सुशील कुमार सिंह (भाजपा)              अभय कुशवाहा (राजद)

गया                         जीतन राम मांझी (हम)                       कुमार सर्वजीत (राजद)

नवादा                      विवेक ठाकुर (भाजपा)                        श्रवण कुशवाहा (राजद)