ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिग ब्रेकिंग: जमशेदपुर-टाटा स्टील के कोक प्लांट में ब्लास्ट, तीन मजदूर झुलसे

JHARKHAND: इस वक्त की बड़ी खबर जमशेदपुर-टाटा स्टील के कोक प्लांट से आ रही है, जहां बैटरी ब्लॉस्ट में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायल मजदूरों का TMH में इलाज चल रहा है। घटना

बिग ब्रेकिंग: जमशेदपुर-टाटा स्टील के कोक प्लांट में ब्लास्ट, तीन मजदूर झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND: इस वक्त की बड़ी खबर जमशेदपुर-टाटा स्टील के कोक प्लांट से आ रही है, जहां बैटरी ब्लॉस्ट में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायल मजदूरों का TMH में इलाज चल रहा है। घटना बिष्टुपुर थनाक्षेत्र के टाटा प्लांट की है। घटना के बाद कई दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने की कोशिश कर रही है। नौ नंबर बैटरी में ये ब्लास्ट हुआ है, जिसके बाद से पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया है।


घटना शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि कोक प्लांट में जोरदार ब्लास्ट के बाद वहां आग लग गई। इसके बाद गैस रिसाव शुरू हो गया। ब्लास्ट की आवाज से अन्य कर्मचारी भी दर गए और आरएमएम, सिंटर प्लांट वन और टू में भगदड़ मच गया। फिलहाल जगह को खाली करा दिया गया और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद तत्काल टाटास्टील फायर ब्रिगेड के दमकल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की जाने लगी। वहीं, इस इस घटनाक्रम के दौरान एक टेका मजदूर को भी चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसका इलाज भी टीएमएच में चल रहा है। 


इस घटना को लेकर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है, जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाई कर रही है।

बिग ब्रेकिंग: जमशेदपुर-टाटा स्टील के कोक प्लांट में ब्लास्ट, तीन मजदूर झुलसे


बिग ब्रेकिंग: जमशेदपुर-टाटा स्टील के कोक प्लांट में ब्लास्ट, तीन मजदूर झुलसे

टैग्स