ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरल

विधानसभा में दूसरी पाली के अंदर भी हंगामा, सरकार ने पेश किया विधेयक, विपक्ष का वाकआउट

PATNA : भोजन अवकाश के बाद भी बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला है। दोपहर 2 बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो विपक्ष ने विधायकों की पिटाई का मसला उठाते

विधानसभा में दूसरी पाली के अंदर भी हंगामा, सरकार ने पेश किया विधेयक, विपक्ष का वाकआउट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : भोजन अवकाश के बाद भी बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला है। दोपहर 2 बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो विपक्ष ने विधायकों की पिटाई का मसला उठाते हुए सदन में इस पर चर्चा की मांग रखी। विधानसभा अध्यक्ष इस मांग को पहले ही खारिज कर चुके हैं। लिहाजा सदन में सरकार की तरफ से पंचायती राज संशोधन विधेयक का प्रस्ताव पेश किया गया।


सदन में विधेयक का प्रस्ताव आते ही विपक्ष वेल में पहुंच गया और नारेबाजी शुरू कर दी। आरजेडी विधायक आलोक मेहता ने आरोप लगाया कि सदन में विधायकों को पीटा गया लेकिन लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबायी जा रही है। हंगामे के बीच पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने विभाग से जुड़े विधेयक सदन में चर्चा के लिए रखा।


हालांकि इस विधेयक पर संशोधन का प्रस्ताव विपक्षी दलों की तरफ से मूव नहीं किया गया। थोड़ी देर तक के शोर-शराबे के बाद विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। विपक्ष की गैर मौजूदगी में सदन के अंदर विधेयक के पेश किए गए और अब उस पर सरकार के मंत्री अपनी बात रख रहे हैं।