ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बीच सड़क पर अश्लीलता फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, दो युवती और एक युवक गिरफ्तार

DESK: नोएडा की पॉश सोसाइटी में होली के दिन बीच सड़क पर अश्लीलता फैलाने वाली दो लड़की और एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों स्कूटी पर रील बना रहे थे। तीनों में किसी ने ह

बीच सड़क पर अश्लीलता फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, दो युवती और एक युवक गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नोएडा की पॉश सोसाइटी में होली के दिन बीच सड़क पर अश्लीलता फैलाने वाली दो लड़की और एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों स्कूटी पर रील बना रहे थे। तीनों में किसी ने हेलमेट तक नहीं पहना था। रील बनाकर फेमस होने के चक्कर में लड़कियों ने अश्लीलता परोसने का काम किया। 


दिल्ली मेट्रो से लेकर नोएडा की सड़कों पर अश्लीलता फैलाने वाले विनीता, प्रीति और पीयूष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ IPC सेक्शन– 279, 290, 294, 336, 337 में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पहले ही इनकी स्कूटी का करीब 80 हजार रूपये का चालान कट चुका है। अब इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। 


शिवानी वर्मा कहती है कि यही सच्चाई है..लोग इन्हें गलत समझत हैं पर रोजगार के अभाव में ये लोग ऐसा करते हैं. जिसके बाद महफूज आलम कहते हैं कि समाज में जो गलत संदेश दे रही है उसका क्या? वही आलोक पुंज लिखते हैं कि बात स्कूटी पर रील बनाने तक ही नहीं हैं। अश्लील वीडियो बनाने की है वो भी सरे आम बिना हेलमेट के 3 लोग एक स्कूटी पर। सजा तो मिलनी ही चाहिए इन लोगो को तभी ये लोग थोड़ा काबू में आएंगे। वरना गंद मचा रखी है इन लोगो ने। 


शिवराज यादव कहते हैं कि इनकी भरपाई तो करनी चाहिए झूठ बोल रही है इनके पास लाखों रुपए आते हैं अंग प्रदर्शन करने के! वही आर्या सिंह इन्हें यह सलाह दे रही है कि रील के चक्कर में अपना जीवन बर्बाद ना करे।


टैग्स